सहरसा, अप्रैल 11 -- जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि बिहार में अगले 3-4 महीने के बाद शराबबंदी हटा दी जाएगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। पीके ने बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। संविदाकर्मियों को पैसा नहीं मिला है। ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी खजाना खाली है। कर्मचारियों और ठेकेदारों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। बिहार में आर्थिक संकट आने की आशंका है। प्रशांत किशोर ने शनिवार को सहरसा में मीडिया से बातचीत में एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने वोट खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपये बांटे थे। महिला रोजगार योजना में 30 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए। पीके ने दावा किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.