रांची, मार्च 26 -- मंगलवार की रात रांची में लुटेरों ने जमकर लूट मचाई। यहां के नेवरी से डोरंडा तक छह अपराधियों ने मंगलवार की देर रात 12 से तीन बजे तक तांडव किया। इस व्यस्ततम मार्ग में तीन पेट्रोल पंप और एक दुकान से 2.37 लाख रुपये नकद के अलावा मोबाइल फोन लूट लिए। हथियार और छुरे से लैस अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर ओरमांझी में दुकानदार को छुरा मार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मेसरा ओपी, ओरमांझी और टाटीसिलवे थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, पर सुराग नहीं मिला। पुलिस की हाई-वे पेट्रोलिंग, थाना गश्ती व सुरक्षा के अन्य इंतजाम बौने साबित हुए। घटना को अंजाम देकर अपराधी इत्मीनान से भाग निकले। इधर, रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.