औरैया, जुलाई 24 -- जिले में डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण से जोड़ने हेतु 3 से 7 अगस्त तक विशेष स्कूल आधारित टीडी एवं डीपीटी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत पूर्व में टीकाकरण से वंचित रहे स्कूलों और बच्चों को चिन्हित कर अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।

अभियान का उद्देश्य मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए 24 जुलाई को राज्य स्तरीय संवेदीकरण, 25 से 27 जुलाई तक जिला स्तरीय योजना बैठक, 28 और 29 जुलाई को ब्लॉक स्तरीय समन्वय बैठक तथा 30 और 31 जुलाई को स्कूलवार माइक्रोप्लान तैयार किया जाएगा।

टीकाकरण का विवरण अभियान के दौरान 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, 10 वर्ष आयु के बच्चों को टीडी-10 तथा...