गिरडीह, अगस्त 31 -- डुमरी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन द्वारा 3 सितंबर (गुरुवार) को गुरु रविदास जन्म स्थान सिरगो वर्धनपुर बनारस में आयोजित रविदासिया धर्म शोभायात्रा में डुमरी प्रखंड सहित गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों से झारखंड मूल निवासी परिसंघ से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस संबंध में परिसंघ के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर रविदास ने बताया कि रविदासिया धर्म संगठन द्वारा देशभर के अनुयायियों से बनारस चलने का आह्वान किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य पावन धार्मिक ग्रंथ अमृतवाणी और कौमी निशान साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। शोभायात्रा में परम पूज्य रविदासिया धर्मगुरु के अनुयायी और अमृतवाणी प्रचारक शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: महावीर झंडा शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज, 13 सितंबर क...