नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- पीयूष श्रीवास्तव। प्रयागराज। रेलवे में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पिछले तीन साल के भर्ती आंकड़े निराश करने वाले हैं। रेलवे में विभिन्न श्रेणियों के पदों पर होने वाली भर्तियों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां 87,456 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 51,970 रह गई। वर्ष 2026 में और गिरावट आई और कुल पदों की संख्या 28,908 रह गई। इस तरह तीन साल में हुई रेलवे की भर्तियों में पदों की संख्या में करीब 67 फीसदी की कमी आई है। असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भी इसका असर दिख रहा है। वर्ष 2024 में इस श्रेणी में 18,799 पद थे, जो 2025 में घटकर 10,970 रह गए। हालांकि वर्ष 2026 में पिछले साल की तुलना में ज्यादा यानी 11,127 पदों पर भर्ती आई। इसी तरह टेक्नीशियन की भर्ती में 2024 मे...