नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली पुलिस ने एक ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। वह करीब 3 साल से एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। वह बच्ची को स्कूल से घर ले जाने के दौरान यह गंदी हरकत करता था। उसने बच्ची से कहा था कि मां-बाप को बताने पर वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में 55 साल के एक ई-रिक्शा चालक को पिछले तीन सालों से एक 13 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना लड़की को स्कूल से उसके घर छोड़ते समय होती थी। एक अधिकारी के अनुसार, लड़की के माता-पिता ने 21 फरवरी को छेड़छाड़ के संबंध में पीसीआर कॉल की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की ने बताया कि उसका पड़ोसी उसे जीटीबी नगर स्थित उसके स्कूल से अपने ई-रिक्शा में लेने आता था। परिवार आरोपी को पिछले कई सालों से ज...