देवरिया, मार्च 3 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार 3 साल से देसही देवरिया विकासखंड के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में टाप कर रहे हैं। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित दक्षता परीक्षा परिणाम में देसही देवरिया के विभिन्न विद्यालयों के 41 बच्चों ने सफलता हासिल कर नाम रोशन किया। लगातार 3 साल से इस प्रतियोगिता में इस विकासखंड के बच्चे अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस वर्ष इस विकासखंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा से ही 16 बच्चों ने स्कॉलरशिप योजना के लिए क्वालीफाई किया है। इसी तरह देसही देसही 1, हरैया 3, हरैया बसंतपुर 1, हेतिमपुर 3, नौतन हथियागढ़ 2, डुमरी एखलास 2, रामपुर दुल्लह 2, मदरापली 1, बरवा मीर छापर 2, कोटवा बावन मोर्चा 4, गोठा रसूलपुर से 4 बच्चे चयनित हुए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा ने विकास क्षेत्र के अच्छे ...