3 साल में एक बार आता है ये खास व्रत, संकष्टी चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
नई दिल्ली, मई 31 -- हिंदू पंचांग के अनुसार, अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विभुवन संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। साल 2026 में यह व्रत 3 जून को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत रखने का भी महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा की आराधना करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा-पाठ के साथ कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। यदि इन नियमों की अनदेखी की जाए तो पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता।ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।गणेश जी को तुलसी अर्पित न करें भगवान गणेश की पूजा में तुलसी के पत्ते चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, माता तुलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.