3 वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बना भागा दरिंदा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कन्नौज, जून 15 -- ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय दरिंदे ने महज तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने मासूम के साथ अप्राकृतिक घटना को अंजाम दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए देर शाम आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस घिनौनी वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी हड़कंप और आक्रोश का माहौल है। ठठिया क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय आरोपी धीरेंद्र उर्फ चाचा पुत्र देवपाल ने घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम को अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान दर्द से कराहती मासूम के रोने और चीखने की आवाज सुनकर जब उसकी मां मौके पर पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। मां ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के चंगुल से तड़पती हुई बच्ची को छुड़ाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.