3 लड़कियों की फोटो देख यूपी आ गया राजस्थान का लड़का, जयमाल होते ही कांड; दुल्हन समेत 8 गिरफ्तार
वरिष्ठ संवाददाता, जून 29 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की तीन लड़कियों का फोटो देखकर राजस्थान का एक लड़का शादी के इरादे से परिवार समेत गोरखपुर आ गया। यहां जयमाल होते ही कांड हो गया। वहां नकली पुलिस पहुंच गई। बाद में जब सारा मामला खुला और असली पुलिस तक पहुंचा तो लुटेरी दुल्हन और उसके पूरे गैंग का खुलासा हो गया। पुलिस ने राजस्थान के युवक को बुलाकर शादी के नाम पर ठगी करने वाले इस गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गिरोह में शामिल हिस्ट्रीशीटर समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उन पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है। हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह को पुलिस ने गिरोह का सरगना बनाया है। सभी मिलकर युवकों को शादी का झांसा देकर बुलाते थे और फिर पुलिस बनकर अचानक वहां पहुंच जाते थे। इस तरह लोगों के साथ ठगी को अंजाम दिया जाता था। इस मामले में 11 अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.