नई दिल्ली, जून 5 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी आई है। टीटीएमएल (TTML) के शेयर शुक्रवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 47.97 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 साल में 1400 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। टीटीएमएल अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 81.16 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 30.12 रुपये है। 1400% से ज्यादा उछल गए हैं TTML के शेयरटाटा टेलिसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड (TTML) के शेयर पिछले 6 साल में 1400 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। टीटीएमएल के शेयर 5 जून 2020 को 3.16 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 जून 2026 को 47.97 रुपये पर जा पहुंचे ह...