नई दिल्ली, अगस्त 16 -- शेयर बाजार में अक्सर बड़ी कंपनियों और महंगे शेयरों की चर्चा होती है, लेकिन 2026 में कुछ बेहद छोटे और कम कीमत वाले शेयरों ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन पेनी स्टॉक्स में कुछ ने साल की शुरुआत से अब तक 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि कई अन्य शेयरों ने भी 40%, 50% और 100% से अधिक की तेजी दर्ज की है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इस लिस्ट में शामिल शेयरों का चयन कुछ खास मानकों के आधार पर किया गया है। इनमें कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन Rs.1,000 करोड़ से कम, शेयर की कीमत Rs.20 से नीचे और हाल की औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम कम से कम 5 लाख शेयर प्रतिदिन रखी गई है, यानी ये ऐसे छोटे शेयर हैं, जिनमें बाजार में अच्छी-खासी ट्रेडिंग भी देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- 1 पर 2 शेयर फ्री, कंपनी दूसरी बार दे रही बोनस शेयर,...