नई दिल्ली, मार्च 25 -- एक मिनट के भीतर एसी थर्ड क्लास की 165 सीटें फुल, 3 मिनट में 300 वेटिंग और 10 मिनट में स्लीपर और थर्ड के साथ ही सेकेंड और फर्स्ट क्लास एसी में भी REGRET। बिहार जाने वाली कुछ ट्रेनों में इन दिनों ऐसी ही मारामारी है। वैसे तो आमतौर पर पूर्वी भारत की अधिकतर ट्रेनों में टिकटों की किल्लत सालभर बनी रहती है, लेकिन पर्व-त्योहारों और गर्मी की छुट्टियों में स्थिति विकराल हो जाती है। नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली ट्रेन दो प्रमुख ट्रेनों बिहार संपर्क क्रांति और स्वतंत्रता सेनानी में टिकट बुकिंग यात्रियों के लिए इन दिनों एक बड़ी चुनौती है। यात्रा की तिथि से ठीक 60 दिन पहले जब टिकट की बिक्री शुरू होती है तो टिकट खिड़कियों और लैपटॉप-मोबाइल से टिकट बुकिंग के लिए हजारों लोग इंतजार में होते हैं, लेकिन कंफर्म तो छोड़िए वेटिंग टिकट भी मि...