नई दिल्ली, जून 3 -- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल (BnB) में बुधवार को लगी भीषण आग में 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इस अग्निकांड को आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अंतर्राष्ट्रीय शर्म बताया है, साथ ही आग बुझाने के काम में देरी होने का आरोप लगाते हुए इसे सिस्टम की नाकामी बताया है। उनका कहना है कि इलाके की बिजली आपूर्ति भी समय पर बंद नहीं की गई। इसके साथ ही उन्होंने राजधानी में बार-बार हो रही आग की घटनाओं को लेकर भी राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला, और कहा है कि हर बड़े हादसे के बाद कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन कभी किसी की जवाबदेही तय नहीं होती। बुधवार को हुई घटना के बाद AAP नेता ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में ...