बिहारशरीफ, मार्च 16 -- 3 माह से मनरेगा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, बढ़ा आर्थिक संकट करायपरसुराय में 64.39 लाख रुपए हैं बकाया करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड की गोंदु बिगहा पंचायत में मनरेगा मजदूरों को पिछले तीन महीनों से मजदूरी नहीं मिली है। इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट हो गया है। मजदूरों ने बताया कि मजदूरी नहीं मिलने से परिवार के रोजमर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। गोंदु बिगहा पंचायत के मनरेगा मजदूर राकेश कुमार और मुकेश पासवान ने बताया कि इस बार होली पर्व भी हम परिवारों के लिए फीका साबित हुआ। अब चैती छठ पर्व भी नजदीक आ रहा है, लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। इस कारण मजदूरों की चिंता और बढ़ गई है। मजदूरी नहीं मिलने से कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है। राशन, बच्चों की पढ़ाई और दवा जैसे जरूरी खर्च भी अब मुश्किल हो गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.