मैनपुरी, फरवरी 28 -- तीन माह पहले किशोर घर छोड़कर चला गया। उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों का दिल टूट गया। लेकिन तीन माह बाद अचानक वह घर लौट आया। मां ने उसे देखा तो कलेजे से लगा लिया। रोते हुए मां उसे चूम रही थी। तीन माह तक वह लखनऊ में रहा। घर की याद सताई तो लौट आया। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम हजारा का है। यहां के निवासी देशपति ने बताया कि 7 दिसंबर 2025 को उसका छोटा पुत्र पीयूष अचानक घर से गायब हो गया। उसकी तलाश की गई तो उसका कोई पता नहीं चला। परेशान होकर उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी गई। किशोर कस्बा के आदर्श जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ता था। तीन माह बाद वह सकुशल घर लौट आया। क्योंकि गुमशुदगी दर्ज थी इसलिए उसे थाने बुलाया गया। जहां पुलिस ने पूछताछ की और परिजनों के हवाले कर दिया। होली के त्योहार पर किशोर के घर लौटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.