मोतिहारी, जनवरी 29 -- बिहार में रेल पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है। बापूधाम मोतिहारी रेल पुलिस ने लेबर पेन से कराह रही महिला यात्री को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने पुत्र को जन्म दिया। मुजफ्फरपुर की महिला दिल्ली से वापस आ रही थी। उसके पति की मौत 3 माह पहले हो गई थी लेकिन, विधवा होने से पहले से वह प्रेगनेंट हो गई थी। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हालत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस से महिला फूलजहां खातून दिल्ली से मायके आ रही थी। मुज़फ़्फ़रपुर के मीनापुर थानांतर्गत खेमाईपट्टी गांव के लिए वह अपने माता पिता के साथ लौट रही थी। महिला के पति स्व छोटू की 2-3 महीने पहले मौत हो चुकी है। दिल्ली में वह मजदूरी करता था। फूलजहां भी वहीं पति के साथ रहती थी। लौटते वक्त सुगौली के पास महिला को लेबर पेन शुरू हुआ। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.