3 माह की बच्ची का शव कब्र से निकालकर घर के बाहर फेंका, ग्वालियर में दिल दहला देने वाली घटना
ग्वालियर, अगस्त 31 -- मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन माह की मासूम बच्ची की मौत के बाद उसे दफनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर कुछ लोगों ने बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकालकर परिजनों के घर के सामने फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित परिजनों ने मासूम का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। मामला भितरवार के चैतगांव स्थित मुंशी के पुरा का है। कृष्णा बाई और बीरबल सिंह बंजारे की तीन माह की बच्ची की रविवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी।बच्ची की मौत के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए उसे भीमवाड़ा नदी किनारे स्थित श्मशान क्षेत्र के पास लेकर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.