नई दिल्ली, मार्च 2 -- Horoscope Lunar Eclipse Rashifal Chandra Grahan: इस साल फाल्गुन महीने में पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का दुर्लभ नजारा 3 मार्च के दिन देखने को मिलेगा। भारत में भी कुछ समय के लिए ग्रहण का नजारा देखा जा सकता है। इस बार चंद्र ग्रहण लगने पर चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पहले से ही केतु ग्रह विराजमान हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण पर सिंह राशि में केतु व चंद्र की युति बनेगी। इसके साथ ही कुंभ राशि में बुध, सूर्य, मंगल और राहु भी विराजने वाले हैं। भारत में ग्रहण का प्रभाव भी देखा जाएगा। ऐसे में मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ने वाला है। चंद्र ग्रहण लगने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ के लिए दिक्कते...