कानपुर, फरवरी 28 -- कानपुर। होलिका दहन इस बार दो मार्च की मध्यरात्रि के बाद तीन मार्च को तड़के होगा। महाकालेश्वर ज्योतिष एवं प्रतिष्ठान के आचार्य पं. राजेश तिवारी बताते हैं कि महावीर पंचांग के मुताबिक दो मार्च की शाम 5:19 बजे से मृत्युलोक की भद्रा लगेगी। जो कि तीन मार्च की सुबह 4:56 बजे तक रहेगी। भद्रा की समाप्ति के बाद ही होलिका दहन होगा। चूंकि तीन मार्च को चंद्र गृहण भी पड़ रहा है। इसके बाद 4:57 से 6:46 तक होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके बाद सूतक लग जाएगा जो 6:47 बजे से नौ घंटे तक रहेगा। वहीं आचार्य बब्बू द्विवेदी बताते हैं कि काशी विश्वनाथ पंचांग के मुताबिक तीन मार्च की सुबह 4:33 बजे भद्रा हट रही है। इसलिए पांच बजे के बाद व सूर्योदय से पहले तक होलिका दहन का मुहूर्त शुभ है। तीन को सुबह से ही सूतक लग जाएगा और दोपहर 3:20 बजे से 6:48 बजे तक...