नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- 2026 की शुरुआत में ही दुनियाभर की टेक कंपनियों ने सिर्फ पहले तीन महीनों में ही करीब 70,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी छीन ली। layoffs.fyi के मुताबिक यह छंटनी करीब 80 कंपनियों में हुई है। इससे साफ है कि टेक सेक्टर में बड़े स्तर पर बदलाव चल रहा है। पेंडो, बोल्ट, एपिक और Zendesk जैसी कंपनियों ने भी कर्मचारियों की छंटनी की है।ओरेकल, मेटा और GoPro ने भी की बड़ी छंटनी हाल ही में Oracle, Meta और GoPro जैसी बड़ी कंपनियों ने भी कर्मचारियों को निकाला है। ओरेकल ने इस साल 2026 मार्च में ही करीब 30,000 नौकरियां खत्म कीं और फेसबुक, इंस्टाग्राम, WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने भी अप्रैल में करीब 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है। GoPro ने लगभग 145 कर्मचारियों, जो कुल वर्कफोर्स का करीब 23% है, की छंटनी की। यह भी पढ़ें- रिपोर्ट...