3 महीने में कैसे दें रिपोर्ट? कोलकाता भगदड़ की जांच करने वाली SIT की चीफ बोलीं
कोलकाता।, अक्टूबर 22 -- कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान मची भगदड़ की जांच कर रही एसआईटी की प्रमुख रिटायर जज अनिंदिता रॉय सरस्वती का कहना है कि रिपोर्ट सौंपने के लिए तय की गई तीन महीने की समय सीमा अपर्याप्त है। उन्होंने हालांकि कहा कि उनकी टीम इसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेगी। आपको बता दें कि उत्तर कोलकाता के चोरबागन दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ के कारणों का पता लगाने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के परामर्श से छह सदस्यीय SIT का गठन किया गया था। इस घटना में 19 लोगों की जान चली गई थी और 25 लोग घायल हो गए थे। एक स्थानीय समाचार चैनल से बात करते हुए रिटायर जज ने कहा, "SIT सदस्य जल्द ही बैठक करके जांच की रूपरेखा तैयार करेंगे। हम घटना स्थल का दौरा करेंगे ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।" राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट सौंपने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.