किशनगंज, मार्च 27 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गुरुवार के सुबह नेपाल से भारत कि ओर तस्करी के नियत से लाये जा रहे 3 मवेशियों को जप्त किया है। यह कार्रवाई सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12 वीं बटालियन की डी कंपनी कंचनबाड़ी के जवानों द्वारा पीलर संख्या 146 के नजदीक सीमा से करीब एक किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र से कि गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वीं वाहिनी डी कंपनी के एसएसबी जवान जब बॉर्डर पर गश्ती दे रहे थे तभी गुरूवार के सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीलर संख्या 146 के आसपास जवानों को कुछ हलचल दिखाई दी जब जवानों ने उस और बढ़ कर देखा तो जवानों को कुछ मवेशी दिखाई दिये जिसे तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत कि ओर लाया जा रहा था। लेकिन जवानों को आता देख तस्कर आरोपी मवेशियों को छोड़कर भागने में सफल रहा।...