रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। तीन मई को दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होने वाली नीट-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने जिला सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों और समन्वयकों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, पर्याप्त पुलिस बल, बिजली, पानी और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- NEET UG Admit Card : नीट एडमिट कार्ड कल, NTA ने फोटो जारी कर दी ड्रेस कोड व बैन चीजों की जानकारी अभ्यर्थि...