नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। डीएमएरसी ने एक्स पर जानकारी दी है कि ब्लू लाइन पर 3 मई (रविवार) को मेट्रो ट्रेनों के सुबह के संचालन (पहली मेट्रो) के समय में बदलाव किया गया है। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रविवार सुबह अपनी यात्रा की योजना अतिरिक्त समय लेकर बनाएं ताकि उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा न हो। एडवाइजरी के मुताबिक, अलग-अलग स्टेशनों से चलने वाली पहली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। डीएमआरसी के मुताबिक 'ब्लू लाइन के सुप्रीम कोर्ट और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) पर 2 मई 2026 की रात को रखरखाव के काम के चलते रविवार 3 मई की सुबह को ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। ऐस...