नई दिल्ली, मई 11 -- एक छोटी कंपनी एप्टस फार्मा लिमिटेड ने पिछले दिनों अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। एप्टस फार्मा अपने निवेशकों को 3:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर अपने शेयरधारकों को 3 बोनस शेयर देगी। मल्टीबैगर कंपनी पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर मंगलवार 12 मई 2026 को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। एप्टस फार्मा का मार्केट कैप मंगलवार को 295 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 7 महीने में 379% उछल गए हैं फार्मा कंपनी के शेयरएप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर पिछले 7 महीने में 379 पर्सेंट चढ़ गए हैं। फार्मा कंपनी के शेयर 10 अक्टूबर 2025 को 89.79 रुपये पर थे। एप्टस फार्मा लिमिटेड के शेयर 11 मई 2026 को 430.40 रुपये पर बंद हुए हैं। 52 हफ्त...