3 बेटियों के पिता ने बेटे की चाहत में कराया 8 माह के मासूम का अपहरण, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाला
नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- तीन बेटियों के पिता को बेटे की चाहत इस कदर थी कि उसने आठ माह के मासूम का ही अपहरण करा लिया। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदार ट्रक ड्राइवर को एक लाख रुपये देने का वादा किया था। ट्रक ड्राइवर दिल्ली से बच्चे को अगवा कर अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव ले गया और दंपती को सौंप दिया। हालांकि, परिजनों की शिकायत पर मंडावली थाना पुलिस ने इस संबंध में अपहरण की धारा में एफआईआर दर्ज कर महज 24 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय ऋषिपाल, 50 वर्षीय छत्रु और उसकी पत्नी 45 वर्षीय कुसमा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- 174 रुपये के बस टिकट ने दिल्ली पुलिस को गुम हुए 55 लाख के गहनों तक पहुंचाया? डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता लक्ष्मी अपने परिवार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.