रांची, अगस्त 4 -- Shibu Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज सोमवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। शिबू सोरेन ने झारखंड के लिए मजबूती के साथ लंबी लड़ाई लड़ी, तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री की कमान भी मिली, लेकिन एक भी बार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। पढ़िए शिबू सोरेन की सियासी कहानी।10 दिन में गिर गई सरकार साल 2005 का समय था। झारखंड विधानसभा का परिणाम सामने आया तो किसी भी दल या गठबंधन को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। एक तरफ भाजपा और जेडीयू थी। दूसरी तरफ झारखंड मु्क्ति मोर्चा और कांग्रेस। भाजपा वाले गठबंधन को 36 सीटें मिलीं, तो जेएमएम वाले गठबंधन को 26 सीटें। बहुमत किसी के पास नहीं था। इस खंडित जनादेश की स्थिति में राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी ने तत्कालीन केंद्रीय कोयला मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.