नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Infosys Ltd share price: आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने डिविडेंड का ऐलान किया है। आज 3 नवंबर को कंपनी के शेयर 42वीं बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इससे पहले इस आईटी कंपनी ने 41 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। साथ ही कंपनी ने निवेशकों को 3 बार अबतक बोनस शेयर भी दिया है।कितना होगा फायदा (Infosys Ltd dividend record date) शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया था कि एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 26 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने आज की तारीख यानी 3 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। कंपनी के शेयर 10 जून को भी एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब भी कंपनी ने एक शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को ...