नई दिल्ली, मार्च 24 -- कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। इस टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में टाइटल जीता था, इसके बाद 2024 में श्रेयस अय्यर ने कोलकाता की टीम को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। तीन बार की चैंपियन टीम को आईपीएल 2026 में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सीरियस कंटेंडर के रूप में नहीं देख रहे हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के खास प्रोग्राम 'ऐश की बात' में पत्रकार विमल कुमार से चर्चा के दौरान साफ शब्दों में कहा है कि इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप-4 में जाने के रियलिस्टिक चांस कम नजर आते हैं। यह भी पढ़ें- हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार यादव होने चाहिए मुंबई इंडियंस के कप्तान: पूर्व कैप्टनटॉप-4 के रियलिस्टिक चांस नहीं हैं चर्चा के दौरान जब अश्विन से पूछा गया कि क्या केके...