जमुई, जनवरी 2 -- जमुई जिले के सोनो के छप्परडीह गांव में गुरुवार देर शाम कुएं में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों में छप्परडीह निवासी मो. शमशीर के पुत्र आमिर (5 वर्ष) और पुत्री आलिशा (7 वर्ष) शामिल हैं। गुरुवार रात 8.30 बजे मो. शमशीर की पत्नी रुबिशा खातून घरेलू विवाद के चलते दो बेटियों व एक बेटे को लेकर कुएं में कूद गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को कुएं से बाहर निकाला। हालांकि, तब तक मासूम आमिर और आलिशा की सांसें थम चुकी थीं। जबकि रुबिशा खातून और उसकी बड़ी बेटी को सुरक्षित है। सूचना पर सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत हुई है, मां और एक बेटी सुरक्षित हैं। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.