पटना, नवम्बर 10 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार के शहरों में भवन निर्माण की प्रक्रिया आसान बना दी गई है। अब तीन फ्लोर तक के मकान, दुकान और कमर्शियल भवनों का नक्शा पास कराने की झंझट खत्म हो गई है। ऐसे आवेदकों को निर्धारित मानक पूरा करने पर नक्शा की स्वीकृति दे दी जाएगी। उससे बड़े भवनों का भी नक्शा पास कराने या फायर एनओसी (अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेने के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर नक्शा पास नहीं हुआ तो उसे स्वतः स्वीकृत समझा जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार भवन उपविधि 2026 (बिल्डिंग बायलॉज) को स्वीकृति दी गई। इसके लागू होते ही साल 2014 से चली आ रही बिहार भवन उपविधि निरस्त हो जाएगी। नए नियमों में भवनों की ऊंचाई और जोखिम के आधार पर...