नई दिल्ली, जून 11 -- एक छोटी कंपनी गौतम एग्जिम ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटे हैं। गौतम एग्जिम ने 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 3 फ्री शेयर दिए हैं। इधर, कंपनी के शेयर तूफानी तेजी के साथ दौड़ रहे हैं। गौतम एग्जिम लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 11 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 45.50 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर थे। गौतम एग्जिम के शेयर बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर 20 पर्सेंट के उछाल के साथ 40.85 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर गुरुवार को अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। 1119% चढ़ गए हैं गौतम एग्जिम के शेयरगौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim) के शेयर पिछले 5 साल में 1119 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 18 जून 2021 को 3....