सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पंचायतों में 15वीं वित्त आयोग, छठा राज्य वित्त आयोग एवं अन्य योजनाओं से संबंधित सरकारी राशि के गबन के आरोपों की जांचोपरांत संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इसके तहत डीएम के निर्देश पर जांच के बाद परिहार प्रखंड के तीन पंचायत सचिवों व तत्कालीन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। परिहार प्रखंड के बेतहा पंचायत सचिव वेद प्रकाश राय पर 15वीं वित्त आयोग मद से सरकारी पोखर उड़ाही कार्य में अनियमितता एवं राशि गबन के आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गया है। वहीं परिहार के ही सुतिहारा पंचायत के सचिव हंसलाल कुमार पर छठा राज्य वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत स...