रांची, अप्रैल 2 -- Jharkhand Bandh: अब तीन नहीं 4 अप्रैल को झारखंड बंद का कार्यक्रम तय किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित झारखंड बंद के कार्यक्रम की तिथि में गुड फ्राइडे त्यौहार के कारण बदलाव किया है। भाजपा ने झारखंड बंद के पीछे राज्य की खराब और लचर कानून व्यवस्था को ठहराया है। जारी आदेश में कहा गया है कि भाजपा सर्व पंथ समभाव पर चलने वाली पार्टी है। इसलिए, किसी भी धर्म-संप्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती। उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड में बेटी के साथ घटित घटना किसी भी तरह से क्षम्य नहीं है। यह भी पढ़ें- बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि चढ़ाई, झारखंड में तंत्र-मंत्र का खौफनाक खेल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य...