नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- RRB ALP CBT 1 Exam Date 2026: भारतीय रेलवे में लोको पायलट बनकर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के पहले चरण यानी सीबीटी-1 (CBT-1) का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के नोटिस के अनुसार, देशभर में कुल 11,127 रिक्त पदों को भरने के लिए सीबीटी-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर से 5 नवंबर 2026 के बीच विभिन्‍न शिफ्टों में किया जाएगा।कब मिलेगी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड की जानकारी? छात्रों की सुविधा के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा से ठीक 10 दिन पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। इस लिंक के जरिए अभ्यर्थी यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में और किस तारीख को आयोजित होने वाल...