नई दिल्ली, मार्च 25 -- रेनो इंडिया (Renault India) अब अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने पर काम कर रही है। उसने भारतीय बाजार में 2026 से 2030 के लिए अपनी 'futuREady' स्ट्रैटजी तैयार की है। इस स्ट्रैटजी के तहत कंपनी कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। उसकी ऑल न्यू डस्टर (Duster) पहले ही एक अट्रैक्टिव कीमत के साथ लॉन्च हो चुकी है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और दूसरी मिडसाइज SUVs से होगा। अब कंपनी 3 नई SUVs पेश करने की तैयारी में है। इसमें डस्टर हाइब्रिड, 7-सीटर डस्टर और ब्रिजर शामिल है। खास बात ये है कि डस्टर हाइब्रिड की लॉन्च से पहले ही सारी यूनिट बिक चुकी हैं। रेना डस्टर हाइब्रिड के दीवाली 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं. 7-सीटर डस्टर और ब्रिजर सबकॉम्पैक्ट SUVs के 2027 में आने की उम्मीद है। कंपनी ने पुष्टि की है कि...