दुमका, जून 15 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्लस टू वेस्टन इंग्लिश स्कूल में योग मित्र मंडल के तत्वावधान में 3 दिवसीय विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित कई सरल योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।योग मित्र मंडल के योग शिक्षक राम चैतन्य ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, एकाग्रता बढ़ती है तथा तनाव और बीमारियों से बचाव होता है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...