झांसी, अक्टूबर 12 -- झांसी, संवाददाता: यूपी के हरदोई के अपराध की दुनिया में 'नटरोज' के नाम से चर्चित हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा रूप बदला कि लोग उसे बाबा काली सरकार के नाम से जानने लगे। झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के कुरैंचा गांव में वह सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली सरकार बनकर रह रहा था। सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उसका दिव्य दरबार लगता था। यहां दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। सोशल मीडिया पर भी उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। करीब दो दशक से पुलिस की तलाश में रहे प्रदीप को आखिरकार हरदोई और झांसी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया।भेष बदलकर बना बाबा काली सरकार पुलिस के मुताबिक, फरारी के दौरान प्रदीप झांसी पहुंच गया और मऊरानीपुर के कुरैंचा गांव स्थित काली सरकार ...