जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर । तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है और आगे भी वृद्धि होने का अनुमान है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री था जबकि तीन दिन बाद रविवार को यह तापमान 22.7 डिग्री हो गया। इधर मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले एक सप्ताह में तीन से चार डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि तेजी से तापमान में बदलाव को देखते हुए लोगों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री के आसपास चल रहा है जिसमें दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.