नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Tips Music Ltd Share price: टिप्स म्यूजिक के शेयरों की कीमतों में तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। महज 3 कारोबारी सत्रों में ही स्टॉक का दाम 16 प्रतिशत चढ़ गया। आज सोमवार, 19 अक्टूबर को स्टॉक का दाम नए 52 वीक हाई पर पहुंचने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी के शेयर इसी हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बीएसई में आज सोमवार को 753.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 781 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जोकि 52 वीक हाई है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 482.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9912.34 करोड़ रुपये का है। बता दें, 15 अक्टूबर को कंपनी शेयर एक वक्त पर 673.60 रुपये के स्तर पर गिर कर पहुंच गए थे। वहां से 52 वीक हाई तक कंपनी के शेयरों का दाम 16 प्रतिशत की छलांग...