नई दिल्ली, जून 10 -- सोमवार को बाजार में उतरी कंपनी मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तूफानी तेजी है। कंपनी के शेयर बुधवार को लगातार तीसरे दिन 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 327.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर सोमवार 8 जून को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ बाजार में लिस्ट हुए थे। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 149 रुपये था। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा। 3 दिन में 120% चढ़ गए हैं मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयरमेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) के आईपीओ में शेयर 149 रुपये का था। कंपनी के शेयर 283.10 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट...