नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- कोलकाता नाइट राइडर्स को जब आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी तो अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की गेंदबाजी को कोसा था। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब उनसे कैमरोन ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर ही सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, अब उन्होंने अगले ही मैच से पहले अपने बयान में स्पष्टता जाहिर की और बताया कि वे जल्द गेंदबाजी करेंगे। दरअसल, आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में बिके कैमरोन ग्रीन अभी गेंदबाजी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वे प्लेइंग इलेवन में बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने नेट्स में थोड़ी बहुत गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन शायद 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जारी मैच में भी गेंदबाजी नहीं करेंगे। केकेआर की गेंदब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.