बिहारशरीफ, मार्च 27 -- नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव की घटना फोटो : नालंदा मौत-नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव में शुक्रवार को रोते-बिलखते परिजन। नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सूर्यपीठ बड़गांव स्थित सूर्यतालाब में शुक्रवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी दिलीप रविदास के पुत्र दिलवाले कुमार के रूप में हुई है। वह छठ महापर्व के पारण के दिन से ही लापता था। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ​परिजनों ने बताया कि दिलवाले सरस्वती पूजा के मौके पर अपने ननिहाल, नालंदा थाना क्षेत्र के नत्थाचक गांव आया था। चैती छठ के दौरान वह अपने ननिहाल के लोगों के साथ अर्घ्य देने बड़गांव सूर्यतालाब गया था। सुबह अर्घ्य संपन्न होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य घर लौट आए, लेकिन किशोर स्...