बेगुसराय, मई 8 -- वीरपुर। यदि किसी विद्यालय की भूमि अतिक्रमित है तो उसे 3 दिनों के अंदर मुक्त कराएं। सभी एचएम को यह निर्देश बीईओ राम उदय महतो ने दिया है। उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि अतिक्रमण हटाने में यदि कोई समस्या है तो इसकी सूचना तुरन्त दें,जिससे अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...