3 तरह से चार्ज करने वाले मल्टी मोड चार्जर के बारे में सुना? अब सोलर एनर्जी से भी चार्ज हो जाएगी ईवी
डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, अगस्त 26 -- इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चलाने वालों के लिए गुड न्यूज है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऐसा मल्टी-मोड चार्जर विकसित किया है, जिससे गाड़ी को अलग-अलग तरीकों से चार्ज किया जा सकेगा। इसकी मदद से वाहन एसी और डीसी करंट के साथ ही सौर ऊर्जा और दूसरे इलेक्ट्रिक वाहन से भी चार्ज हो सकेगा। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. अंजनी कुमार मिश्र की ओर से तैयार किए गए इस चार्जर को भारत सरकार की ओर से 20 साल के लिए पेटेंट भी मिल गया है। डॉ. मिश्र ने बताया कि नए चार्जर में कई तरह की चार्जिंग सुविधाओं को एक ही सिस्टम में जोड़ा गया है। अभी इलेक्ट्रिक वाहनों में चार्जिंग और बिजली को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग उपकरण लगाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.