जमशेदपुर, मई 19 -- होमगार्ड नियुक्ति का एक सोपान पूरा हो गया है। आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद जिला प्रशासन ने दावा-आपत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 19 मई से 3 जून तक दावा-आपत्ति की जा सकती है। जिले में कुल 1259 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। इसके लिए कुल 22 हजार 262 लोगों ने आवेदन किए थे। जांच के बाद इनमें से 4422 के आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए, जबकि 320 आवेदन डुप्लीकेट मिले हैं। सभी के नाम एनआईसी की ओर से जिले के वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। दावा-आपत्ति इन्हीं 4422 और 320 को करना है। दावा-आपत्ति के निराकरण करने के बाद फाइनल सूची का प्रकाशन 11 जून तक किया जाएगा। 13 जून को शारीरिक जांच एवं हिन्दी लेखन परीक्षा की तिथि का प्रकाशन किया जाएगा। प्रखंडवार और शहरी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और हिन्दी लेखन परीक्षा का आयोजन एक से 3...