3 जून को मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक करेंगे सम्मानित
बक्सर, मई 30 -- युवा के लिए ---- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास स्थित विक्रमादित्य गीता मिश्र इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आगामी 3 जून को कॉलेज के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सदर विधायक आनन्द मिश्रा इस साल इंटर की परीक्षा में बेहतरीन कामयाबी हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे। सभी को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देकर उत्साहवर्धन करेंगे। (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- रामधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी प्रशिक्षु हुए सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.