झांसी, जनवरी 2 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में नए साल में चोरों ने खूब धमाल मचाया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बदमाशों ने गांव भस्नेह में चार घरों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर तीन घरों से सोने-चांदी के जेवरात समेत 13 बकरियां ले गए। जबकि एक मकान के सिर्फ ताले चटका सके। एक रात में दनानदन हुई चोरियों के बाद इलाके में दहशत में का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भस्नेह निवासी लोकेंद्र सिंह व दयाल सिंह बीती देर रात खाना खाकर परिवार संग सो रहे थे। तभी बदमाश पशु बाड़े में घुसे। वहां से 5 बकरियां खोल ले गए। इसके बाद चोरों ने गोविन्ददास के पशुघर का रुख किया। यहां से भी चोर 8 बकरियां चोरी कर ले गए। फिर बदमाशों ने पड़ोस के अजयभान सिंह के घर का ताला तोड़ा। इसके बाद अलमारी, सूटकेस, बक्सा-पेटी के लॉक चटकाए। उसमें रखे करीब 50...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.