नई दिल्ली, अगस्त 27 -- साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को लगेगा। इस बार चंद्र ग्रहण का संयोग रक्षाबंधन के दिन बन रहा है, इसलिए इसे लेकर लोगों में खास उत्सुकता है। खगोलीय गणना के अनुसार यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और इसका मुख्य यानी आंशिक चरण करीब 3 घंटे 16 मिनट 37 सेकंड तक रहेगा। ग्रहण का आंशिक चरण भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान ग्रहण अपने चरम पर सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर पहुंचेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण की शुरुआत इससे पहले हो जाएगी। इसका उपच्छाया चरण सुबह 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। उपच्छाया चरण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 35 मिनट 44 सेकंड रहेगी।भारत में दिखाई नहीं देगा ग्रहण 28 अगस्त का यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ...